आज जून के दूसरे कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1101 अंकों की गिरावट के साथ के 32436 स्तर पर आज खुला तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9500 के करीब खुला। प्री ओपनिंग में सेंसेक्स 1148.21 अंक या 3.42% की भारी नुकसान के साथ 32,390.16 के स्तर पर था। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। डाऊ जोंस 1850 अंक से ज्यादा फिसला था। वहीं, S&P 500 188 अंक तो नैस्डैक 527 अंक लुढ़क गया था। इसका असर घेरलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।  वहीं आज बाजार की नजर आज वित्त मंत्री की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की बैठक पर भी होगी। सरकार लेट फीस माफ कर सकती है।

यह भी पढ़ें: सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, यहां बाजार भाव से 1150 रुपये कम रेट पर मिल रहा Gold

गुरुवार का हाल: सेंसेक्स में 709 अंक की गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक के शेयरों में गिरावट से गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 709 अंक टूट गया। वैश्विक स्तर पर बिकवाली से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में 33,480.42 अंक तक चला गया था। अंत में यह 708.68 अंक के नुकसान से 33,538.37 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 214 अंक के नुकसान से 9,902 अंक पर आ गया।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here