#Jammu-Kasmir#PM Modi#Bollywood#Entertainment#KashmiriPandit#RSS#enquieryAgencies#IndianPolitics#TheKashmirFiles#
12 साल राज्य के सीएम रहे,8 साल से पीएम की कुर्सी पर काबिज है।
आईबी,रॉ के साथ-साथ स्टेट सीआईडी की रिपोर्ट हर पल इनको मिलती है।
यह आदमी आरएसएस का प्रचारक रहा है व लाल चौक पर तिरंगा लहराने वाला शेर समझा जाता है।
इस आदमी की हालत देखिये कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा का पता एक फ़िल्म देखने से चला है!
आधिकारिक तौर पर कह रहा है कि इस फ़िल्म ने दबाए सच को सामने रखा है!
जब आरएसएस के प्रचारक थे और लाल चौक पर झंडा फहराने की यात्रा लेकर निकले थे तब भांग पीकर निकले थे क्या?
“जहां शहीद हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है”का नारा लगा रहे थे तब पता नहीं था क्या?खैर पंडीजी विशेष परिस्थितियों में निकल लिए थे जैसे पंडित दीनदयाल जी निकले थे लेकिन इतना सफेद झूठ संवैधानिक कुर्सी पर बैठकर कैसे बोला जा सकता है?
देश का नेतृत्व करने की कुर्सी पर बैठकर देश की फ़िल्म बनाना कोई इनसे सीखे!
नाटक के नायक देश का मनोरंजन तो कर सकते है लेकिन दिशा देने की उम्मीद करना बेमानी है।
देश मूर्खताओं की मंडी में उलझ चुका है!मैं तो जुम्मन मियाँ को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूँ कि तुम नहीं होते तो ये क्या बहाना बनाकर देश को बर्बादी में धकेल रहे होते!
फिल्में देखो और देश को समझो बाकी जिनको चुना वो निरे मूढ़,सभ्यता के बवासीर है।
प्रेमसिंह सियाग








