#Jharkhand# BJP MP# Nishikant Dube# DC Deoghar Manjunath# Modi Govt.# TMC MP Mahua Moitra# MP Nishikant Dube# MP Manoj Tiwari# Indian Parliament# Rahul Gandhi#
गजब है इंडिया गजब है राजनेता
भाजपा के एक सांसद जो झारखंड के गोड्डा जिले से एमपी हैं। अपने बड़बोलेपन के लिये कुख्यात हैं। वो अपने आप को एमबीए और पीएचडी बताते हैं। लेकिन टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उनकी शैक्षिक योग्यता पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी एमबीए और डाक्टरेट की डिग्री भी फर्जी है।

उन्होंने लोकसभा स्पीकर से उनकी डिग्रियां की जांच कराने के लिये पत्र लिखा है। महुआ मोइत्रा के आरोपों से तिलमिलाए निशिकांत दुबे टीएमसी सांसद को नगरवधू तक कह डाला है। दुबे के इस अभद्र बयान की चारों ओर निंदा की जा रही है लेकिन बीजेपी और मोदी सरकार ने दुबे के इस निम्नस्तरीय बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे भाजपा का महिलाओं के प्रति चाल चरित्र और चेहरा सामने आ गया हैं। वैसे विपक्ष भाजपा नेता और मंत्रियों पर बेअदबी और बदमिजाज होने का आरोप लगाते रहे हैं।
बेअदब और बददिमाग हैं निशिकांत दुबे
मालूम हो कि भाजपा एमपी निशिकांत दुबे संसद मे निशिकांत दुबे अपनी काइयांपन बड़बोलेपन के लिये कुख्यात है। सांसद दुबे संसद में कांग्रेस और राहुल गांधी पर नफरती बयान देने के लिये जाते है। राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिये गये भाषण की तीखी निंदा और नफरती बयान देने में दुबे सबसे आगे थे। इसके बाद संसदीय विशेष समिति से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग भी दुबे ने ही उठायी थी। उनकी इस पहल पर संसद में मौजूद बीजेपी सांसदों और मंत्रियों ने राहुल गांधी के खिलाफ लामबंद हो कर संसद की कार्रवाई को बाधित किया। इस बात का फायदा उठा मोदी सरकार ने बिना बहस के ही बजट पास करा लिया। यह चर्चा है कि मोदी सरकार ने जानबूझ कर ऐसे विवाद उत्पन्न किया जिससे संपूर्ण विपक्ष बहस करने की स्थिति में नहीं था।
निशिकांत के निशाने पर हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी के प्रति नफरती बयान देने वाले सांसद निशिकांत को ऐसा करना काफी हानिप्रद साबित हुआ। टीएमसी सांसद महुआ मित्रा ने दुबे को टारगेट पर ले लिया। पहले उनकी डाक्टरेट और एमबीए की डिग्री पर सवाल उठाये उसके बाद उनकी हाई स्कूल के प्रमाणपत्र को ही जाली होने का आरोप लगाया है। मोइत्रा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
झारखंड के अफसरों से जूझते रहते हैं दुबे
कुछ दिनों पहले सांसद निशिकांत दुबे एमपी मनोज तिवारी और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के साथ अपने निजी प्लेन के साथ गोड्डा गये। देवघर हवाई अड्डे पर उन्होंने सारे नियम कायदों को ताख पर रख न केवल फ्लाइट नियमों को तोड़ बल्कि अतिसंवेदनशील स्थल पर भी अपने साथियों और बेटों के साथ प्रवेश किया। इस पर नाराज देवघर के डीसी मंजुनाथ ने सुरक्ष्ज्ञा तोड़ने के आरेाप में सांसद दुबे ओर उनके दो बेटों समेत साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया था। दिल्ली लौट कर दुबे ने थाने में मंजूनाथ के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया था। दुबे भाजपा के फायरब्रांड सांसद है इसलिये दिल्ली पुलिस ने बिना किसी हुज्जत के मंजूनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ आईएएस मंजुनाथ को नोटिस भी सर्व कर दिया। मंजूनाथ ने भी पूरी तैयारी के साथ पुलिसिया कार्रवाई का जवाब दिया।








