ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम तीरथली में रहने वाली एक नाबालिग दलित छात्रा से बलात्कार करने का मामले सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के तिरथली गांव में रहने वाली 15 वर्षीय दलित छात्रा किसी काम से 19 जून को खेत में गई थी जहां राशिद पुत्र तौहिद खान ने उसके साथ बलात्कार किया।
दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल CBI कोर्ट में महिला से बलात्कार
डीसीपी ने बताया कि पीड़िता ने मंगलवार को मामले की शिकायत थाना रबूपुरा में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना रबूपुरा क्षेत्र में पांच दिन के अंदर दलित किशोरी से बलात्कार की यह दूसरी घटना है। इससे पहले थाना रबूपुरा क्षेत्र के पचोकरा गांव में रहने वाली 16 वर्षीय दलित किशोरी से एक युवक ने 18 जून को बलात्कार किया था।
नोएडा में युवक ने आत्महत्या की
नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में एक युवक ने सोमवार देर रात अपने घर पर कथित तौर पर छत के पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और उसे नोएडा के जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाला सुनील कुमार (18 वर्ष) सोमवार देर रात करीब ढाई बजे अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर लटक गया।
उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और नोएडा के जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।







