Ayodhya Ram Mandir: पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। उनकी वेशभूषा राम रंग में रंगी हुई है। आमतौर पर चूड़ीदार पायजामा और कुर्ता पहनने वाले पीएम आज सुनहरे रंग का कुर्ता और धोती पहनकर अयोध्या पहुंचे।

Edited By Satyakam Abhishek | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Ayodhya News: राम मंदिर का भूमि पूजन कैसे होगा? जानें सबकुछ
हाइलाइट्स

  • राम मंदिर शिलान्यास करने के लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे
  • पीएम कुछ देर में करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजन
  • 29 साल पहले मोदी ने कहा था कि मंदिर बनने के बाद आऊंगा अयोध्या
  • पीएम मोदी की वेशभूषा भी आज राम रंग में रंगी हुई है

नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi in Ayodhya) कुछ देर में अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Latest News) करेंगे। राम रंग में रंगी वेशभूषा के साथ पीएम शिलान्यास करने वाले हैं। आम तौर पर चूड़ीदार पायजामा और कुर्ता पहनने वाले पीएम धोती और सुनहरा कुर्ता (PM Wear Dhoti and Kurta) पहनकर रवाना हुए हैं। सुबह 11.30 बजे वह भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचेंगे।

पीएम के ड्रेस ने सबको चौंकाया

आमतौर पर चूड़ीदार पायजामा और कुर्ता पहनने वाले पीएम मोदी के कपड़े ने सबको चौंकाया। पीतांबरी धोती और सुनहरा कुर्ता पहने पीएम अपने विशेष विमान में सवार हुए और अयोध्या पहुंचे। पीएम ने इस विशेष आयोजन के लिए कपड़े भी विशेष पहने हैं। हिंदू धर्म में सुनहरा और पीतांबर रंग को बहुत शुभ माना जाता है। पीएम के ड्रेस को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें, अयोध्या में आडवाणी-जोशी नहीं, भड़के कटियार

NBT

अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी ने की अगवानी

पीएम मोदी का ये है पूरा कार्यक्रम

पीएम सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए। एक घंटे बाद यानी 10 बजकर 35 मिनट पर वह लखनऊ पहुंचे। यहां से 5 मिनट बाद यानी 10 बजकर 40 मिनट पर वह अयोध्या के लिए रवाना हुए और साढ़े 11 बजे अयोध्या पहुंचे। पीएम साढ़े 12 बजे भूमि पूजन में शामिल होंगे। पीएम आज अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। राम मंदिर की नींव चांदी के फावड़े और चांदी की कन्नी सी डाली जाएगी।

NBT

यह भी पढ़ें,मंदिर: 29 साल बाद पीएम मोदी की प्रतिज्ञा पूरी

चांदी के फावड़े से डाली जाएगी मंदिर की नींव

  • चांदी के फावड़े से डाली जाएगी मंदिर की नींव

    पीएम मोदी आज अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। राम मंदिर की नींव चांदी के फावड़े और चांदी की कन्नी सी डाली जाएगी। इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है।

  • मेहमानों को दिया जाएगा चांदी का सिक्का

    भूमि पूजन समारोह में शामिल हर शख्स को लड्डु के साथ प्रसाद के रूप में चांदी का एक सिक्का ङी भेंट किया जाएगा। चांदी के सिक्के के एक तरफ राम दरबार की छवि है जिसमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान हैं और दूसरी तरफ ट्रस्ट का प्रतीक चिह्न है।

  • भक्तों को दिए जाएंगे रघुपति लड्डू

    पटना का महावीर मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं को रघुपति लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित करेगा। लड्डुओं के 1 लाख से भी ज्यादा पैकेट तैयार किए गए हैं। ट्रस्टी आचार्य किशोर कुणाल ने बताया, ‘1 लाख में से 51 हजार लड्डू राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बांटे जाएंगे।’

  • 175 मेहमान होंगे शामिल

    बता दें कि भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंनदीबेन समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम के लिए केवल 175 लोगों को न्योता भेजा गया है।

  • कार्ड में लिखा है कोड

    अतिथियों को निमंत्रण मिला है, उनके कार्ड पर एक कोड लिखा है, जो सुरक्षा के मद्देनजर डिजाइन किया गया है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भूमि पूजन के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

पढ़ें, राम मंदिर से देश में आएगा रामराज्य: रामदेव

मोदी ने कहा था मंदिर बनने के बाद आऊंगा अयोध्या

मोदी 29 साल पहले अयोध्या गए थे, तब उनसे एक पत्रकार ने पूछा था कि आप दोबारा अयोध्या कब आएंगे, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मंदिर बनने के बाद वह यहां आएंगे।

धोती पहन अयोध्या रवाना हुए पीएम मोदी

धोती पहन अयोध्या रवाना हुए पीएम मोदी

Web Title ram mandir bhumi pujan prime minister narendra modi wears dhoti(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here