Ayodhya Ram Mandir: पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। उनकी वेशभूषा राम रंग में रंगी हुई है। आमतौर पर चूड़ीदार पायजामा और कुर्ता पहनने वाले पीएम आज सुनहरे रंग का कुर्ता और धोती पहनकर अयोध्या पहुंचे।
Edited By Satyakam Abhishek | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- राम मंदिर शिलान्यास करने के लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे
- पीएम कुछ देर में करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजन
- 29 साल पहले मोदी ने कहा था कि मंदिर बनने के बाद आऊंगा अयोध्या
- पीएम मोदी की वेशभूषा भी आज राम रंग में रंगी हुई है
नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi in Ayodhya) कुछ देर में अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Latest News) करेंगे। राम रंग में रंगी वेशभूषा के साथ पीएम शिलान्यास करने वाले हैं। आम तौर पर चूड़ीदार पायजामा और कुर्ता पहनने वाले पीएम धोती और सुनहरा कुर्ता (PM Wear Dhoti and Kurta) पहनकर रवाना हुए हैं। सुबह 11.30 बजे वह भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचेंगे।
पीएम के ड्रेस ने सबको चौंकाया
आमतौर पर चूड़ीदार पायजामा और कुर्ता पहनने वाले पीएम मोदी के कपड़े ने सबको चौंकाया। पीतांबरी धोती और सुनहरा कुर्ता पहने पीएम अपने विशेष विमान में सवार हुए और अयोध्या पहुंचे। पीएम ने इस विशेष आयोजन के लिए कपड़े भी विशेष पहने हैं। हिंदू धर्म में सुनहरा और पीतांबर रंग को बहुत शुभ माना जाता है। पीएम के ड्रेस को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।
पढ़ें, अयोध्या में आडवाणी-जोशी नहीं, भड़के कटियार
अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, सीएम योगी ने की अगवानी
पीएम मोदी का ये है पूरा कार्यक्रम
पीएम सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुए। एक घंटे बाद यानी 10 बजकर 35 मिनट पर वह लखनऊ पहुंचे। यहां से 5 मिनट बाद यानी 10 बजकर 40 मिनट पर वह अयोध्या के लिए रवाना हुए और साढ़े 11 बजे अयोध्या पहुंचे। पीएम साढ़े 12 बजे भूमि पूजन में शामिल होंगे। पीएम आज अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। राम मंदिर की नींव चांदी के फावड़े और चांदी की कन्नी सी डाली जाएगी।
यह भी पढ़ें,मंदिर: 29 साल बाद पीएम मोदी की प्रतिज्ञा पूरी
चांदी के फावड़े से डाली जाएगी मंदिर की नींव
पढ़ें, राम मंदिर से देश में आएगा रामराज्य: रामदेव
मोदी ने कहा था मंदिर बनने के बाद आऊंगा अयोध्या
मोदी 29 साल पहले अयोध्या गए थे, तब उनसे एक पत्रकार ने पूछा था कि आप दोबारा अयोध्या कब आएंगे, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मंदिर बनने के बाद वह यहां आएंगे।
धोती पहन अयोध्या रवाना हुए पीएम मोदी







