राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए भूमि पूजन करने पहुंचे पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी (Hanuman Garhi) में दर्शन किए। यहां आरती के बाद उन्होंने अपनी जेब से 2 हजार रुपये की नोट निकालकर चढ़ाया।
Edited By Shefali Srivastava | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास से पहले पीएम नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी गए थे
- PM मोदी ने हनुमानगढ़ी में आरती करने के बाद जेब से 2,000 रुपये का एक नोट निकालकर आरती में चढ़ाया
- प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन कर राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास किया
अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी गए थे। पीएम मोदी ने आरती करने के साथ ही परंपरा का पालन किया था। सनातन परंपरा में आरती के बाद द्रव्य अर्पित किया जाता है। पीएम मोदी को आरती के बाद जैसे ही इसका ख्याल आया उन्होंने तुरंत अपनी जेब से 2,000 रुपये का एक नोट निकालकर आरती में चढ़ा दिया।
पीएम मोदी रामलला के दर्शन करने से पहले हनुमानगढ़ी क्यों गए, यह सवाल सभी के मन में था। दरअसल इसके पीछे एक धार्मिक महत्व है। काशी में जिस तरह काल भैरव को काशी का कोतवाल कहा जाता है और वहां जाना जरूरी होता है, उसी तरह अयोध्या भी हनुमानगढ़ी को लेकर भी ऐसी ही मान्यता है।
पढ़ें: भूमि पूजन के बाद राम मंदिर निर्माण शुरू, पर अभी कहां होगी रामलला की पूजा?
कूर्म शिला समेत 9 शिलाओं का पूजन
पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन क्यों?
अयोध्या में सरयू के दाहिने तट पर ऊंचे टीले पर स्थित हनुमानगढ़ी यहां का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन से पहले यहां पर हनुमान के दर्शन करने होते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि लंका विजय के बाद हनुमान यहां एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि व रामकोट की रक्षा करते थे, इसलिए इसका नाम हनुमानगढ़ या हनुमान कोट पड़ा। इसे हनुमानजी का घर भी कहा गया है।
पढ़ें: राम मंदिर के साथ बदलेगा अयोध्या का ‘अर्थ तंत्र’, इन प्रॉजेक्ट्स से बदलेगी सूरत
दक्षिणा मांगने के बाद पुरोहित ने मोदी से क्या कहा?
हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद पीएम मोदी रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया और भूमि पूजन में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी यजमान की भूमिका में थे। पुरोहित ने संकल्प कराने के साथ मोदी से दक्षिणा के लिए कहा तो पीएम मोदी ने कुछ फूल उनकी ओर बढ़ाए। इस पर पुरोहित ने भावुक होते हुए कहा, ‘आपके जैसा यजमान हो, इससे बड़ी दक्षिणा क्या हो सकती है।’
रेकमेंडेड खबरें
Ram Mandir: जय श्रीराम, हो गया काम…28 साल बाद इन्होंने कटा..
बहन को ज्यादा बेहतर इंसान बनाते हैं उनके भाई, ऐसा हम नहीं वि..
दरें यथावत रखने के आरबीआई के फैसले के बाद डॉलर के मुकाबले रु..
कोरोना वायरस महामारी: किम ने लॉकडाउन वाले शहर में विशेष खाद्..
सुशांत ने कहा था जिया खान जैसा हुआ दिशा सालियन का हाल, दोस्त..
Jabalpur: शराब दुकानदारों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, कर्फ्यू मे..
एलपीजीए में अभी तक कोई खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव नहीं
शीना बोरा हत्या मामला : अदालत ने इंद्राणी मुखर्जी की जमानत य..
Gorakhpur News: डबल मर्डर से सनसनी, प्रेमी युगल की फावड़े से ..
उत्तरप्रदेश के मथुरा में तीन सैलूनों में नौ संक्रमित मिले
Google ने हटाए चीन से जुड़े 2,500 यूट्यूब चैनल, डीटेल
Sastang Pranam By Modi: पीएम मोदी ने रामलला को किया साष्टांग..
Hair Colour: बालों को क्यों करवाना है कलर, क्या है जरूरत, ..
शोएब को बेहद पसंद हैं दीपिका कक्कड़ के हाथ में रंग-बिरंगी चूड़..
सुहाना खान का ये पर्स है गजब महंगा, इसे खरीदने के बारे में स..







