राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए भूमि पूजन करने पहुंचे पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी (Hanuman Garhi) में दर्शन किए। यहां आरती के बाद उन्होंने अपनी जेब से 2 हजार रुपये की नोट निकालकर चढ़ाया।

Edited By Shefali Srivastava | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

रामलला के दर्शन करते पीएम मोदी
हाइलाइट्स

  • अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास से पहले पीएम नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी गए थे
  • PM मोदी ने हनुमानगढ़ी में आरती करने के बाद जेब से 2,000 रुपये का एक नोट निकालकर आरती में चढ़ाया
  • प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी ने बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन कर राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास किया

अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानगढ़ी गए थे। पीएम मोदी ने आरती करने के साथ ही परंपरा का पालन किया था। सनातन परंपरा में आरती के बाद द्रव्य अर्पित किया जाता है। पीएम मोदी को आरती के बाद जैसे ही इसका ख्याल आया उन्होंने तुरंत अपनी जेब से 2,000 रुपये का एक नोट निकालकर आरती में चढ़ा दिया।

पीएम मोदी रामलला के दर्शन करने से पहले हनुमानगढ़ी क्यों गए, यह सवाल सभी के मन में था। दरअसल इसके पीछे एक धार्मिक महत्व है। काशी में जिस तरह काल भैरव को काशी का कोतवाल कहा जाता है और वहां जाना जरूरी होता है, उसी तरह अयोध्या भी हनुमानगढ़ी को लेकर भी ऐसी ही मान्यता है।

पढ़ें: भूमि पूजन के बाद राम मंदिर निर्माण शुरू, पर अभी कहां होगी रामलला की पूजा?

कूर्म शिला समेत 9 शिलाओं का पूजन

  • कूर्म शिला समेत 9 शिलाओं का पूजन

    पीएम ने शिलान्यास के दौरान 9 शिलाओं का पूजन किया। पीएम ने कूर्म शिला समेत उन शिलाओं का ही पूजन किया जिन्हें 19989 में शिलादान के दौरान पूजा गया था।

  • नींव में डाला गया हस्तलिखित ताम्रपत्र

    भूमि पूजन के लिए कांचीपुरम के शंकराचार्य ने हस्तलिखित ताम्रपत्र भेजा था। इसे प्रतीक स्वरूप भूमि में डाला गया।

  • लगाया पारिजात का पौधा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन के बाद जन्मभूमि से कुछ ही दूरी पर एक पारिजात का पौधा लगाया। इस वृक्ष को कल्पवृक्ष कहा जाता है। यह सदियों तक जीवित रहता है। इस वृक्ष की धार्मिक मान्यता भी है।

  • पीएम को भेंट की गई कोदंड राम की काष्ठ प्रतिमा

    पीएम मोदी का स्वागत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें कोदंड राम की काष्ठ प्रतिमा भेंट की। कोदंड राम की इस प्रतिमा को एक पीस के लकड़ी में कर्नाटक के काष्ठ शिल्पी एम रामामूर्ति ने बनाया है। बहुत बारीक कार्य चारों ओर हुआ है। इसको तैयार करने में चार माह लगातार कार्य किया गया। मूर्ति की कीमत लाखों रुपये है।

  • पवित्री पहनकर किया पूजन

    पूजन के दौरान आचार्य ने पीएम से पवित्री (कुश की बनी अंगूठी) पहने को कहा। उन्होंने अपनी थाली में पवित्री देखी पर थाली में पवित्री नहीं थी। मोदी सहज तरीके से ही बैठे रहे। आचार्य ने दूसरे पंडित से पवित्री मांगी और पीएम को पहनने के लिए दी। पूजन के दौरान आचार्य ने मोदी को चक्रवर्ती बताया। पीएम ने पूजा के बाद यज्ञवेदी की मिट्टी अपने माथे पर लगाई।

  • चांदी के फावड़े और कन्नी से डाली नींव

    पीएम मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन किया। इसके बाद मंदिर का शिलान्यास किया। उन्होंने राम मंदिर की नींव चांदी के फावड़े और चांदी की कन्नी से डाली।

  • राम के नाम डाक टिकट

    भूमि पूजन के अवसर पर पीएम ने 5-5 रुपये कीमत के दो डाक टिकट भी जारी किए। दोनों टिकटों में से एक पर राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल की तस्वीर प्रिंट थी और दूसरी डाक टिकट ग्लोबल इंसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण पर थी।

  • 3000 लाउडस्पीकर से गूंजी अयोध्या

    अयोध्या में भूमि पूजन के तैयारियों को लेकर 550 एलईडी लगाए गए थे ताकि लोग लाइव कार्यक्रम देख सकें। इसके साथ ही 3000 लाउडस्पीकर भी लगाए गए थे, जिनसे मंत्रों और भाषणों की आवाज पूरी अयोध्या में गूंज रही थी।

पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन क्यों?

अयोध्या में सरयू के दाहिने तट पर ऊंचे टीले पर स्थित हनुमानगढ़ी यहां का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है। अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन से पहले यहां पर हनुमान के दर्शन करने होते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि लंका विजय के बाद हनुमान यहां एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि व रामकोट की रक्षा करते थे, इसलिए इसका नाम हनुमानगढ़ या हनुमान कोट पड़ा। इसे हनुमानजी का घर भी कहा गया है।

पढ़ें: राम मंदिर के साथ बदलेगा अयोध्या का ‘अर्थ तंत्र’, इन प्रॉजेक्ट्स से बदलेगी सूरत

दक्षिणा मांगने के बाद पुरोहित ने मोदी से क्या कहा?

हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद पीएम मोदी रामजन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला को साष्टांग प्रणाम किया और भूमि पूजन में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी यजमान की भूमिका में थे। पुरोहित ने संकल्प कराने के साथ मोदी से दक्षिणा के लिए कहा तो पीएम मोदी ने कुछ फूल उनकी ओर बढ़ाए। इस पर पुरोहित ने भावुक होते हुए कहा, ‘आपके जैसा यजमान हो, इससे बड़ी दक्षिणा क्या हो सकती है।’

Web Title pm narendra modi offered two thousand note during aarti at hanuman garhi(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here