Petrol Diesel Price Today 1st October 2020: आज महीने के पहले दिन डीजल के दामों में करीब 10 पैसे की कमी आई है। हालांकि, पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 81.06 रुपये और डीजल का भाव 70.53 रुपये प्रति लीटर रहा। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 1 अक्टूबर 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर डीजल (रुपये/लीटर) पेट्रोल (रुपये/लीटर)
दिल्ली 70.53 81.06
कोलकाता 74.05 82.59
मुंबई 76.93 87.74
चेन्नई 76.01 84.14

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here