इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना टूर्नामेंट में अजेय रही राजस्थान रॉयल्स से हुआ। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 37 रन हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इसके साथ ही राजस्थान को इस टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। पिछले दो मैचों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को मैच जिताने वाले संजू सैमसन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके और 9 गेंदों पर आठ रन बनाकर युवा शिवम मावी का शिकार बने। सैमसन बेशक बैटिंग में कमाल नहीं कर सके लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने अपने कैच से फैन्स का दिल जीत लिया।

यहां CLICK कर देखें संजू सैमसन का जोरदार कैच-

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में संजू सैमसन ने एक शानदार कैच लपककर हर किसी को हैरान कर दिया। सैमसन ने मिड ऑन पर शानदार कैच लपक कर पैट कमिंस को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कमिंस 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर टॉम करन की गेंद पर मिड ऑन की तरफ शॉट खेल रहे थे लेकिन वहां खड़े सैमसन ने उनका बेहतरीन कैच लपक लिया। कमिंस ने अपनी इस पारी में मात्र 1 चौका लगाया। सैमसन का यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स को मिली टूर्नामेंट में पहली हार, कप्तान स्टीव स्मिथ ने किसको ठहराया जिम्मेदार

राजस्थान की पारी के दौरान पंजाब के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले राहुल तेवतिया पर सभी की नजरें थी और उन्होंने अपनी नागकरकोटी को एक छक्का भी जड़ा लेकिन लेकिन 10 गेंदों में 14 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए। वरुण ने जोफ्रा आर्चर को दूसरा शिकार बनाया। पिछले मैच में चमत्कारिक जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता राइडर्स से मिली हार से मायूस राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनके बल्लेबाज विकेट के अनुरूप ढल नहीं सके और मैदान के आकार को भांपने में गलती की।

अपने पिछले दोनों मैचों में शारजाह में 200 के पार रन बनाने वाली रॉयल्स 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। हार के बाद स्मिथ ने कहा कि टी-20 क्रिकेट में ऐसा होता है। हमने शुरुआत में ही कई विकेट गंवा दिए और हमारे कई बल्लेबाजों को लगा कि अभी शारजाह में ही खेल रहे हैं। यह मैदान काफी बड़ा था और ज्यादा चौके छक्के नहीं लगे। इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता ने प्वाइंट टेबल में राजस्थान को पछाड़कर नंबर दो की पॉजिशन हथिया ली है जबकि रॉयल्स तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

IPL 2020: केकेआर की युवा ब्रिगेड ने दिलाई राजस्थान रॉयल्स पर शाही जीत



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here