हाइलाइट्स:

  • बिहार चुनाव को लेकर NDA में सीट बंटवारे का ऐलान, जेडीयू 121, बीजेपी-121 पर लड़ेगी चुनाव
  • बीजेपी और जेडीयू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले सीएम नीतीश कुमार से मिले बीजेपी के वरिष्ठ नेता
  • सीएम आवास पर दो घंटे की बातचीत के बाद अब सीट शेयरिंग का ऐलान

पटना
बिहार में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की ओर से सीट बंटवारे के ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि जेडीयू इस बार 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बीजेपी के खाते में 121 सीटें गई हैं। जीतनराम मांझी की HAM पार्टी को जेडीयू कोटे से 7 सीटें दी गई हैं। वहीं बीजेपी अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को सीट देंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा काम बिहार की जनता की सेवा करना है। हमारे बारे में कौन क्या बोल रहा इससे फर्क नहीं पड़ता।

सीएम नीतीश ने कहा- बिहार एलजेपी की दो ही सीटें हैं ना
एलजेपी के एनडीए से अलग होने को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान की मैं इज्जत करता हूं। उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं पूछता हूं कि रामविलास पासवान जो राज्यसभा गए हैं वह क्या जेडीयू की मदद के बिना ही पहुंचे हैं? बिहार में एलजेपी की 2 ही सीटें हैं ना।

इसे भी पढ़ें:- नीतीश का चिराग को दो टूक जवाब- ‘क्या रामविलास पासवान बिना JDU की मदद के राज्यसभा पहुंचे हैं’

बिहार को आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे मन में कोई गलतफहमी नहीं है। बिहार को आगे बढ़ाना है, यही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने विपक्षी पार्टी खास तौर से आरजेडी पर जमकर निशाना साधा, कहा कि आरजेडी के शासन काल में कोई काम नहीं हुआ। पटना में बीजेपी-जेडीयू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फिर कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं।

आरजेडी छोड़ जेडीयू में आए विजेंद्र यादव को मिला सिंबल, कहा- नीतीश कुमार ने कब्र से निकालकर दिया टिकट

‘बिहार एनडीए में वही रहेगा जो नीतीश को नेता मानेगा’
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार एनडीए में वही रहेगा जो नीतीश कुमार को नेता मानेगा। एनडीए ही पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करेगा। अगर जरूरत हुई तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए को तीन-चौथाई बहुमत मिलने वाला है।

एलजेपी के अलग होने पर जेडीयू ने कहा- कोई फर्क नहीं, एनडीए का मूल स्वरूप बरकरार, शक्ति मलिक हत्या पर ये बोले राजीव रंजन

नीतीश कुमार ने आरजेडी पर साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सबको मालूम है कि हम लोग अगर 15 साल से काम कर रहे हैं और उसके पहले जिन लोगों को 15 साल काम करने का मौका मिला उसकी तुलना देख सकते हैं। पहले के 15 साल में क्या आर्थिक स्थिति थी, क्या कानून की हालत थी, कितने बड़े पैमाने पर हत्याएं होती थी। सामूहिक नरसंहार जैसी घटनाएं होती थी। कितने दंगे होते थे, सारी बातें सबको मालूम है। हम लोगों ने किस तरह से काम किया यह सबको पता है। हमने बिहार में कितना काम किया है, यह सबके सामने है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here