नेहा कक्कड़ उन सेलेब्स में से हैं, जो हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं. सोशल मीडिया पर नेहा काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज और तस्वारों को शेयर करती रहती हैं. नेहा कक्कड़ अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर खबरों में बनीं रहती हैं. लेकिन इन सबके बीच अब ऐसा लगता है कि नेहा की शादी होने वाली है.

सूत्रों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि नेहा शो मुझसे शादी करोगे के कंटेस्टेंट रहे रोहनप्रीत सिंह से शादी करने वाली हैं. हालांकि दोनो में से किसी ने इन खबरों पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन इस खबर पर नेहा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने अपना रिएक्शन दिया है.

एक इंटरव्यू के दौरान हिमांश कोहली ने कहा, ‘अगर नेहा शादी कर रही हैं तो मैं उनके लिए खुश हूं. वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं. उनके साथ कोई और है ये देखकर अच्छा लग रहा है.’ आपको बता दें, नेहा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया, जिसके बाद उनके फैंस कयास लगाने लगे कि जल्द ही नेहा कक्कड़ के हाथ पीले होने वाले हैं.

सूत्रों के अनुसार बॉलिवुड की सुपर स्टार सिंगर नेहा कक्कड़ अपने लॉन्ग टाइम फ्रेंड रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. रोहनप्रीत म्यूजिक रिऐलिटी शो ‘इंडियाज राइजिंग स्टार’ के दूसरे सीजन में फर्स्ट रनर-अप रहे थे. हाल ही में रोहनप्रीत तब काफी चर्चा में रहे जब वह ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल के शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में दिखे थे.

सूत्रों के मुताबिक दोनों इसी महीने 24 अक्टूबर को शादी करने जा रहे हैं. नेहा कक्कड़ ‘इंडियन आइडल’ की जज के रूप में काफी फेमस हैं. इसके अलावा नेहा ने म्यूजिक लवर्स को ‘आंख मारे’, ‘काला चश्मा’, ‘टुकुर टुकुर’, ‘कर गई चुल’, ‘लंदन ठुमकदा’, ‘ओ साकी साकी’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here