भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाए गए जिससे खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए शनिवार को प्रैक्टिस शुरू कर दी है। हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया। बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों की आउटडोर प्रैक्टिस और जिम सेशन की तस्वीरें डालीं।

इसमें स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा प्रैक्टिस करते देखे गए। तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम इस समय 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

वीरेंद्र सहवाग ने चुनी अपनी बेस्ट IPL XI, विराट कोहली को बनाया टीम का कप्तान

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवम्बर से शुरू होगा और 19 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान टीम 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई  सरकार ने खिलाड़ियों के परिवारों को भी साथ में ठहरने की अनुमति दी है और इन्हें भी क्वारंटाइन प्रोटोकॉल से गुजरना होगा। रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए हैं।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच डिटेल्स ग्राउंड भारतीय समय
27 NOV, 2020 पहला वनडे मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 9:10 AM
29 NOV, 2020 दूसरा वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 9:10 AM
2 DEC, 2020 तीसरा वनडे मनुका ओवल, कैनबेरा 9:10 AM
4 DEC, 2020 पहला टी20 इंटरनैशनल मनुका ओवल, कैनबेरा 1:40 PM
6 DEC, 2020 दूसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 1:40 PM
6 DEC, 2020 इंडिया ए vs ऑस्ट्रेलिया ए, 1st प्रैक्टिस मैच ड्रमॉएन ओवल, सिडनी 5:00 AM
8 DEC, 2020 तीसरा टी20 इंटरनैशनल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 1:40 PM
11 DEC, 2020 इंडिया ए vs ऑस्ट्रेलिया ए, 2nd प्रैक्टिस मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 9:30 AM
17 DEC, 2020 पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल 9:30 AM
26 DEC, 2020 दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड 5:00 AM
7 JAN, 2021 तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 5:00 AM
15 JAN, 2021 चौथा टेस्ट मैच द गाबा, ब्रिसबेन 5:30 AM

आकाश ने गंभीर से पूछा सवाल, क्या RCB टीम के साथ जीत पाते रोहित ट्रॉफी

भारतीय टेस्ट टीमः विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

भारत वनडे टीमः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

भारत टी20 टीमः विराट कोहली, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।

एमएसके प्रसाद ने बताया, इस युवा खिलाड़ी को जल्द मिलेगा टीम में मौका





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here