सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत भारत बंद होने के चलते प्रभावित होने वाले यात्रियों का नो शो खत्म करने और टिकट की डेट किसी एक दिन बदलने की पेशकश की है। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 12 दिनों से डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने आज यानी मंगलवार को ‘भारत बंद’ बुलाया है। यह भारत बंद आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी है जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली की यात्रा करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#FlyAI : Important Update :
For passengers who are unable to reach the Airport due to possible disturbance on 8th Dec’20, no-show charges will be waived and one free date change allowed for those with confirmed tickets for travel on 8th Dec’20 from any Indian Airport.
— Air India (@airindiain) December 7, 2020
एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि जो भी यात्री 8 तारीख की डिस्टरबेंस के चलते एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाएंगे उन यात्रियों को उनका यात्रा कार्यक्रम फिर से तय करने (बदल कर दूसरी तिथि का टिकट लेने) की अनुमति देते हैं। उनका नो शो भी नहीं लगाया जाएगा। यह छूट 8 दिसंबर 2020 को देश के किसी भी हवाई अड्डे से की जाने वाली उड़ानों पर लागू होगी।







