सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया ने किसानों के विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत भारत बंद होने के चलते प्रभावित होने वाले यात्रियों का नो शो खत्म करने और टिकट की डेट किसी एक दिन बदलने की पेशकश की है। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 12 दिनों से डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने आज यानी मंगलवार को ‘भारत बंद’ बुलाया है। यह भारत बंद आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी है जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली की यात्रा करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा कि जो भी यात्री 8 तारीख की  डिस्टरबेंस के चलते एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाएंगे उन यात्रियों को उनका यात्रा कार्यक्रम फिर से तय करने (बदल कर दूसरी तिथि का टिकट लेने) की अनुमति देते हैं। उनका नो शो भी नहीं लगाया जाएगा। यह छूट 8 दिसंबर 2020 को देश के किसी भी हवाई अड्डे से की जाने वाली उड़ानों पर लागू होगी।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here