टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह एक बार फिर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेट पर लगे ब्रेक के बाद भारत में सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के साथ डोमेस्टिक क्रिकेट की वापसी होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए पंजाब ने 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में युवराज सिंह का भी नाम शामिल है। पिछले साल ही युवराज सिंह ने क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद पंजाब क्रिकेट असोसिएशन ने युवी से गुजारिश की कि वह पंजाब के लिए खेलें और युवी ने हां कह दिया था।

INDvAUS: स्टीव स्मिथ ने बीच में छोड़ा ट्रेनिंग सेशन, फिटनेस को लेकर उठे सवाल

युवी कुछ दिन पहले ही 39 साल के हुए हैं और टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मोहाली के पीसीए स्टेडियम में कुछ दिनों से ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। युवी ने खुद भी अपनी बैटिंग की एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि युवी यह टूर्नामेंट खेल भी पाएंगे या नहीं। पीसीए के सेक्रेटरी पुनीत बाली ने कहा, ‘हम अभी भी बीसीसीआई के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।’ बीसीसीआई से एनओसी मिलने के बाद युवी कनाडा में खेली गई ग्लोबल टी20 लीग में हिस्सा ले चुके हैं। बीसीसीआई एक्टिव क्रिकेटरों को विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देता है। सैयद मुश्ताक अली टी20 का आगाज 10 जनवरी को होगा और यह टूर्नामेंट 31 जनवरी तक खेला जाएगा।

AUS के खिलाफ कौन कर सकता है ईशांत शर्मा को रिप्लेस, जानें कैफ का जवाब

पंजाब के संभावित खिलाड़ी- मनदीप सिंह, युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा, सलिल अरोड़ा, गीतांश खेरा, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह, करन कैला, राहुल शर्मा, कृशन अलंग, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह, इकजोत सिंह, नमन धीर, अभिषेक गुप्ता, हिमांशु सत्यवान, गुरकीरत सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, प्रभसिमरन सिंह, नेहा वधेरा, अनमोल मल्होत्रा, आरुष सबरवाल, अभिनव शर्मा, हरप्रीत बरार, मयंक अरकंडे, बलतेज सिंह, सिद्धार्थ कौल, बरिंदर सरन, गुरनूर सिंह, हरजन, अभिजीत गर्ग, कुंवर पाठक।
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here