आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 304.65 यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 50,709.97 खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 101.40 अंकों  यानी 0.68 फीसदी तेजी के साथ 15,039.50 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी सीनेट ने कोरोना वायरस की मार से उबरने के लिए शनिवार को 1,900 अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही अमेरिका में रोजगार परिदृश्य भी बेहतर हुए हैं। पिछले महीने में 379,000 लोगों को रोजगार मिला। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि इससे भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में गिरावट थमने और तेजी आने की उम्मीद जताई थी।

 

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पांच मार्च को 440 अंक टूट गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया।

 

इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू निवेशकों के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव और कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रम भी बाजार को दिशा देंगे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमख विनोद नायर ने कहा, आगामी सप्ताह बाजार की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि क्या फेडरल रिजर्व अगली बैठक में बांड पर प्राप्ति बढ़ने के बीच अपने नरम रुख को जारी रखता है। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दरों को निचले स्तर पर कायम रखने और तरलता को बेहतर करने से बाजार की धारणा को बल मिल सकता है। 

अमेरिकी राहत पैकेज से शेयर बाजार में गिरावट थमने की उम्मीद
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here