Gold Price Today 25th March 2021 : शादी-विवाह के सीजन से पहने सोने-चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस महीने सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना अबतक 1670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी के भाव 3892 रुपये प्रति किलो तक गिर चुके हैं। आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक 26 फरवरी को 24 कैरेट सोने का बंद भाव 46570 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68621 रुपये किलो थी।

आज यानी 25 मार्च गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। आज 224 कैरेट सोना महज 14 रुपये की तेजी के साथ 44900 के रेट से बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में 371 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी जा रही है।  सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 45000 के नीचे आ गया है। वहीं चांदी 1082 रुपये सस्ती होकर 65732 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रकिया है बेहद आसान, एक बार आप भी करें ट्राई

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 23 कैरेट सोना 44720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला वहीं, 22 कैरेट का भाव 41128 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि 18 कैरेट सोने का रेट 33675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।  बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: यूपी में भी मिलेगा सस्ता सोना, मालाबार गोल्ड खोलेगी देश-विदेश में 56 नए स्टोर

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 25 मार्च 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 25 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 44900 44886 14
Gold 995 (23 कैरेट) 44720 44706 14
Gold 916 (22 कैरेट) 41128 41116 12
Gold 750 (18 कैरेट) 33675 33665 10
Gold 585 ( 14 कैरेट) 26267 26258 9
Silver 999 64729 Rs/Kg 65100 Rs/Kg -371 Rs/Kg

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here