राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अक्सर निशाना साधने वाले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी गुरुवार को कहा कि अब वो आरएसएस संघ परिवार नहीं कहेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्वीट करते हुए कहा है ‘मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएँ होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है। अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूंगा!’
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस पर जमकर हमला बोला था। भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु के साथ हुए एक संवाद के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि आरएसएस अपने द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों को इस्तेमाल विश्व के बारे में एक विशेष विचार को आगे बढ़ाती है जैसे पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी मदरसा करते हैं।
मेरा मानना है कि RSS व सम्बंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं- परिवार में महिलाएँ होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है- जो RSS में नहीं है।
अब RSS को संघ परिवार नहीं कहूँगा!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 25, 2021
इससे पहले जनवरी के महीने में तमिलनाडु में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा का पैतृक संगठन तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता और इसका फैसला राज्य की जनता एवं इसके युवा करेंगे। इससे पहले भी कई मौकों पर राहुल गांधी आरएसएस को निशाना बनाते रहे हैं और केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहे हैं।







