Big b
Bollywood Super star Amitabh bacchan admited in Nanavati Hospital for check up

नयी दिल्ली। बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर से उनके चाहने वालों को चिंता सताने लगी है। अस्पताल के ​बु​लेटिन के अनुसार बिग बी को संडे तक डिस्चार्ज किया जा सकता है। लेकिन उनके फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। बच्चन अपने रूटीन चेकअप के लिये अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती हुए थे।

सत्तर के दशक में एक फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान बिग बी एक फाइट सीन में घायल हो गये थे। देश विदेश में रहने वाले उनके फैंस ने उनकी सलामती के लिये पूजा, हवन और दुआएं की थी। तब से उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गयी थी। 70 के दशक से ही अमिताभ बच्चन का करियर आसमान छूने लगा था। प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर में उन्होंने एक एंग्रीयंग मैन इन्सपैक्टर का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उसके बाद उन्होंने त्रिशूल,रोटी कपड़ा और मकान, कभी कभी, ईमान धरम, कसमे वादे सिलसिला समेत अनेक सुपरहिट फिल्म करीं। इन फिल्मों में उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। जंजीर फिल्म में उनकी हिरोइन जया भादुरी ​थी इस फिल्म के बाद ही अमिताभ और जया ने विवाह कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here