केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की वजह से राज्यसभा के लिये एक सदस्य की जगह खाली हो गयी है। इस सीट के लिये बीजेपी और लोजपा दोनों ने अपना अपना दावा शुरू कर दिया है। एक तरफ सुशील मोदी और शाहनवाज हसन हैं तो दूसरी ओर मोदी के हनुमान। देखना यह है कि यह सीट किसके पाले में जाती है। सुशील कुमार मोदी के बारे में सुना जाता है कि केन्द्रीय नेतृत्व छोटे मोदी को बिहार से बाहर राजनीति में लाना चा रही थी इसीलिये उन्हें हिार सरकार में कोई पद नहीं दिया गया। वहीं शाहनवाज हुसैन का दावा भी कमजोर नहीं है। उन्हें भी सरकार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिली है। हो सकता है कि राज्यसभा के लिये उनके नाम पर मुहर लग सकती है।
लेकिन इस बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपने पिता रामविलास पासवान की सीट पर उनकी पत्नी रीना पासवान का नाम बीजेपी नेतृत्व के आगे रख दिया है। अब बीजेपी धर्म संकट में पड़ती दिखाई दे रही है कि किसे टिकट दिया जाये बीजेपी को या मोदी भक्त हनुमान को। इसी हनुमान की वजह से ही बिहार में बीजेपी को उम्मीद से ज्यादा उम्मीदवार विधायक बने हैं। लोजपा की वजह से ही जनता दल यू को भारी खामियाजा उठाना पड़ा। बड़े भाई नितीश को छोटे भाई की भूमिका निभानी पड़ रही है। चिराग पासवान की वजह से ही बिहार में बीजेपी का कद बड़ा है। इस बात को बीजेपी भी जानती और मानती है। आगे के चुनावों में भी चिराग पासवान बीजेपी के लिये दूर की कौड़ी बन सकते हैं।








