बीएचयू लैब से सोमवार को प्राप्त 1393 जांच रिपोर्ट में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी समेत कुल 137 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। होम आइसोलेशन के 136 व कोविड अस्पताल में इलाज करा रहे 49 समेत कुल 185 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित करते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं इलाज के दौरान 24 घंटे में तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह जिले में अब तक कुल 106 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
जिले में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5787 हो गई है। वहीं इनमें से 4396 मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। जबकि बीएचयू अस्पताल में इलाज करा रहे चोलापुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष व बेनियाबाग चेतगंज निवासी 55 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में अब कुल 1285 सक्रिय कोरोना मरीज हैं।
[12:33 PM, 8/18/2020] +91 70076 86447: स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो 16 अगस्त को दो मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों वालों का आंकड़ा 103 था। वहीं 17 अगस्त को विभाग की ओर से जारी सूची में केवल दो मौतों का जिक्र है। जबकि कुल मौतों की संख्या 106 अंकित है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पिछले 24 घंटे में केवल दो ही मौतें हुई तो भला कुल मौतों का आंकड़ा 106 कैसे हुआ। यानी सोमवार को जारी सूची में एक मौत का आंकड़ा या तो विभागीय लापरवाही से छूट गया या फिर जानबूझकर गलत आंकड़े जिला प्रशासन के समक्ष पेश किए जा रहे हैं।








