24 नवंबर को पीएम मेादी ने देश के अनेक प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना के नियंत्रण और उससे निपटने को लेकर काफी विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्रियों ने पीएम से कोरोना से निपटने की जानकारी दी। साथ ही कुछ प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने बकाया जीएसटी के भुगतान की बात भी कही। पीएम ने यह भी साफ कर दिया कि कोविड की वैक्सीन के बारे में साफ कर दिया कि उसकी कीमत व प्रभाव के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हमारे वैज्ञानिक पूरी लगन और तन्मयता से जुटे हुए हैं। पीएम मोदी ने यह कहा कि यह देखा जा रहा है कि कुछ राजनीतिक दल इस वैक्सीन पर भी राजनीति कर रहे है। यह राष्ट्रहित में नहीं है।
दिलचस्प बात यह है कि कोविड 19 की वैक्सीन पर राजनीति प्रेरित बयान मोदी सरकार का आया था जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह कह कर चौंका दिया कि बिहार में सभी को वैक्सीन की खुराक सबसे पहले और फ्री मुहैया करायी जायेगी। सरकार के इस आदेश की गूंज बिहार विधानसभा के चुनाव में सुनायी देने लगी। बीजेपी और जेडीयू ने इस बात को चुनावी एजेंडा बना लिया। यह बात अलग है कि एनडीए के इस चुनावी शोशे का जनता पर कोई असर नहीं पड़ा। स्वयं पीएम मोदी ने अपनी चुनावी जनसभाओं में यह कहा कि उनकी सरकार बिहार में रहने वाले लोगों को कोविड 19 की फ्री वैक्सीन उपलब्ध करायेगी। मोदी सरकार ने वैक्सीन फ्री देने की बात उस वक्त की जब बिहार में चुनाव होने वाले थे। दिलचस्प बात येह है कि वैक्सीन का अभी तक कोई अता पता भी नही है। आज पीएम इय बात का उला​हना दे रहे हैं कि विपक्ष वैक्सीन को लेकर राजनीति कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here