बिहार में रहस्यमयी बीमारी और बद्हाली की भेंट चढ़ गये 60 नौनिहाल
पिछले 15 दिनों से बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीब सी बीमारी चमकी ने स्थानीय लोगों का जीन मुहाल कर दिया है। खासतौर से छह माह के बच्चों से लेकर आठ दस साल के बच्चे इस जानलेवा बीमारी के शिकार बन रहे हैं। गुरुवार तक 60 बच्चे मौत के मुंह में समा चुके है। केन्द्र प्रदेश सरकार के मंत्री और नुमाइंदे सिर्फ आश्वासन की घुट्टी दे रहे हैं। बड़ी बेशर्मी से पुरानी सरकारों के समय में हुई मौतों को याद दिला के यह कह रहे हैं कि हमारी सरकार में उतनी मौतें नहीं हुई है। शर्म की बात यह है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वहां जा कर मौका मुआयना भी करना ठीक नहीं समझा।
आम चुनाव 2019— जनता ने रिसर्च स्कालर को नकारा, जमानत पर रिहा आरोपी को...
वहीं यूपी के गाजीपुर से मोदी सरकार के एक नामी गिरामी मंत्री ने चुनाव लड़ा। पिछली बार वो 2014 में गाजीपुर से ही सांसद बने थे। इस बार वो दोबारा जीत नहीं सके। जब कि वो एक साफ छवि वाले प्रबुद्ध नेता थे। लेकिन इस बात से साफ जाहिर हो गया कि देश की जनता को ऐसे ऐसे लोग पसंद हैं जो देश और समाज को तोड़ने की बात करें। मंदिर और धार्मिक उन्माद फैलाकर अपना उल्लू सीधा करना जानते हैं।








