First PM Jawahar Lal Nehru was very active & prefer saving in own PM ship.
First PM Jawahar Lal Nehru was very active & prefer saving in own PM ship.

#Jawahar Lal Nehru# First PM of India# Free India# Health Cautious Nehru# Fitness freaky##My Views# My bloggs# Memoories # Author page# LitratureNews# Storyteller#

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बारे में अक्सर लोग भ्रामक प्रचार करके उनको बदनाम करने की साजिशें काफी समय से कर रहे हैं। लेकिन सच को झुठलाया नहीं जा सकता है। अक्सर संघ और बीजेपी की ओर से उनके चरित्र हनन की कोशिशें की जाती हैं। ये सब उनकी सादगी और सदव्यवहार कुशलता के कारण जलन में किया जाता है। नेहरू जी की ख्याति न केवल भारत में बल्कि विदेशों में फैली थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनके आदर्श थे। गांधी जी उनके सद व्यवहार और विनम्रता के कायल थे। आजादी के बाद प्रधानमंत्री पद के लिये नेहरू जी बापू की पहली पसंद थे। उनकी प्रतिभा और विदेश नीति की जानकारी विशेष रूप से बापू को प्रभावित करती थी। उन्हें इस बात का भरोसा था कि वो देश की सभी समस्याओं को बड़ी सूझबूझ से हल निकालने में सक्षम रहेंगे। नेहरू जी ने अपने को देश का प्रधानसेवक कहलवाया था।
अपनी फिटनेस के ​प्रति काफी सजग थे नेहरू जी
नेहरू जी के वैसे बहुत से किस्से थे लेकिन कुछ किस्से तो बहुत ही प्रेरणादायी हैं। ये किस्से उनके बहुत करीब रहने वाले अधिकारी और नौकर ही जानते थे। ऐसा ही एक किस्सा पीएम नेहरू के सुरक्षा अधिकारी रहे के रुस्तम जी ले अपनी किताब आई वाज नेहरूज शैडो मे बयान किया है। बकौल रुस्तम जी जब उन्होंने ने पीएम सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था तब वो 63 साल के थे। लेकिन उनकी फिटनेस को देख कर नहीं लगता कि वो 63 साल हैं। वो सामने वाले को 33 साल के लगते थे। वो कभी भी लिफट का प्रयोग नहीं करते थे। वो हमेशा सीढ़ियों के जरिये ही अन्य मंजिलों पर जाते थे। एक बार में वो दो दी सीढ़ियां चढ़ते थे।

First Prime Minister of Indiaa JL Nehru had taken decession to establish space research centre to research and National interest field
Prime Mini JL Nehru had taken decession to establish space research centre to research and National interest field

रुस्तम जी बताते हैं कि वो उनके साथ डिब्रूगढ़ दौरे पर गये थे। मैं उनके कमरे में उनका सिगरेट केस ले कर पहुंचा तो देखा तो दंग रह गया। मैंने देखा कमरे में नेहरू जी का नौकर हरि पंडित जी के फटे मोजे सिल रहा था। वही मोजे पीएम नेहरू छुपा कर पहनते थे। वो फिजूल खर्ची बिल्कुल पसंद नहीं करते थै। एक तरफ हमारे प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू थे तो दूसरी तरफ वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी हैं हर मौके पर अपने शानदार कपड़े पहनने का शौक पाले हुए हैं। मोदी ऊपर से नीचे तक ब्रांडेड और काफी महंगे कपड़े पहनते है। शानदार और लक्जरी वाहनों में घूमते हैं। साढ़े आठ हजार करोड़ के प्लेन में उड़ान भरते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here