
#Bollywood# MAnoj Shukla# Movie Aadipurush# PM Modi# BJP states CM# Disputed Dialouges# Mombai Police# Om Rawat# Anger of Indian Audience#
फिल्म आदिपुरुष निर्माण के समय से ही विवाद में आ गयी थी। पहले यह कहा गया कि फिल्म रामायण को लेकर बनायी गयी है। जब विवाद और बढ़ने लगा तो कहा गया कि रामायण से प्रेरित हो कर बनायी गयी है। विवाद के घेरे में मनोज मुतजिर शुक्ला प्रमुख रूप से चल रहे हैं। इसका कारण यह भी है कि इस फिल्म के संवाद मनोज शुक्ला ने ही लिखे हैं। लोगों को इस फिल्म संवादों से बेहद नाराजगी है। संवाद इतने अशोभनीय और निम्नस्तरीय हैं कि लोगों का गुस्सा फूट रहा है। हनुमान जी के डायलॉग तो इतने घटिया और टपोरी छाप भाषा में हैं कि हनुमान भक्तों में उबाल आ गया है। यहां तक कि करणी सेना ने तो यहां तक ऐलान कर दिया है कि उनके कार्यकर्ता संवाद लेखक मनोज शुक्ला को जहां पा जायेंगे वहीं उसको मारेंगे। देश के अनेक हिस्सों में फिल्म निर्माता और संवाद लेखक के खिलाफ केस दर्ज किये जा रहे हैं। लेकिन भाजपा और कुछ खास हिन्दू संगठन इस मामले में मौन हैं। इस वजह से सरकार और भाजपा की हालत सांप छछूंदर की हो गयी है। इसका बड़ा कारण यह है कि मनोज शुक्ला और पीएम मोदी के बीच संबंधों की मधुरता है।
पीएम ने बिना समय दिये मनोज से 45 मिनट बात की
मनोज शुक्ला पिछले दो सालो में मोदी सरकार और भाजपा के परमभक्त हो गये हैं कि मुस्लिम समुदाय के प्रति रोज ही नफरती ट्वीट करते हैं जिससे पीएम और भाजपा दोनों की कृपा उन पर बनी रहे। आदिपुरुष फिल्म के संबंध में उन्होंने पीएम से मिलने की इच्छा जतायी और पीएम ने बिना अप्वाइं्रटमेंट के उन्हें मुलाकात को बुला लिया। पीएम ने मनोज शुक्ला से 45 मिनट तक बात की। इस बात को मनोज ने अपने टृवीटर हैंडिल से मुलाकात की फेटो लगा कर प्रधानमंत्री की शान में कसीदे पढ़े। जब प्रधानमंत्री जिस व्यक्ति से इतनी प्रगाढ़ता से मिलेंगे तो किसी की क्या मजाल कि मनोज के खिलाफ कोई चूं भी कर जाये। लही वजह है जो भाजपा राम के नाम पर चुनाव जीतती आयी है आदिपुरुष के मामले में दही जमा कर बैठी है। सारा विपक्ष मोदी सरकार और भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं।
भाजपा शासित सीएम और कैबिनेट मंत्रियों ने फिल्म को सहयोग का वादा किया
दिलचस्प बात यह है कि यूपी के सीएम योगी, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, असम के हिमंता सरमा, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर फिल्म के बारे में अपनी शुभकामनाएं देने की इच्छा जतायी। इन सभी ने मनोज शुक्ला से मिलकर बधाइयां देते हुए सहयोग करने का वादा किया। इन सभी लोगों की फोटो मनोज ने ट्वीट किया। इतना ही नहीं फिल्म के पोस्टर इन सभी लोगों का नाम लिखकर सोशल साइटस पर डाल दिया है।
आदिपुरुष का निर्माण क्यों!
आखिर क्या कारण रहा कि आदिपुरुष का निर्माण क्यों किया गया। ये देखा जा रहा है कि पिछले दो तीन सालों से देश में प्रोपेगंडा फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। इनमे द कश्मीर फाइल, केरल स्टोरीज और 72 हूरंे हैं जिन्हें विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रचार करने में इसतेमाल किया जा रहा है। इन सभी फिल्मों ने जमकर कमाई की है। शायद यही सोच कर आदिपफरुष का निर्माण किया गया है। फिल्म निर्माता ओम राउत और मनोज शुक्ला ने राजनीतिक संबंधों का फायदा उठा कर विवादित फिल्म बना डाली। लेकिन मनोज शुक्ला की यह चाल उल्टी पड़ गयी है। पूरे देश में फिल्म को लेकर उग्र पदर्शन हो रहे है। मुंबई में तो मनोज शुक्ला को मारने तक की धमकी तक दी गयी है। उसने मुबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।







