Edited By Sudhakar Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

प्रतीकात्मक तस्वीर
हाइलाइट्स

  • इंदौर में कोरोना के 79 नए मामले पाए गए हैं, अब 3182 केस
  • जिले में कोरोना से अब तक 119 की मौत, एमपी में पहले नंबर पर
  • मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से 5 और मरीजों की हुई मौत
  • राजधानी भोपाल में 32 और उज्जैन में 26 नए कोरोना पॉजिटिव केस

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना के 79 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 3182 हो गई है। बता दें कि कोविड-19 के मामले में इंदौर मध्य प्रदेश में पहले नंबर पर है। राज्य के तकरीबन आधे मामले इंदौर से ही हैं। इस बीच मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 7,024 तक पहुंच गया।

इंदौर में मंगलवार को 79 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कोरोना के कुल 3182 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 119 मरीजों मौत हो गई थी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान में इस बीमारी से पांच और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 305 हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल, इंदौर, खंडवा, दतिया और मंडला में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

पढ़ें: देश में 1.47 लाख के ऊपर कोरोना मरीज, मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 117 मौत अकेले इंदौर में हुई है, जबकि उज्जैन में 54, भोपाल में 49, बुरहानपुर में 13, खंडवा में 12, जबलपुर में नौ, खरगोन, मंदसौर एवं देवास में आठ-आठ, होशंगाबाद, धार, सागर, नीमच और रायसेन में तीन-तीन, ग्वालियर में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, आगर मालवा, सतना, झाबुआ, शाजापुर, उमरिया, दतिया, मंडला और अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 79 नए मामले आए हैं, जबकि भोपाल में 32, उज्जैन में 26, बुरहानपुर में 15, ग्वालियर में 10, सागर में नौ और सिंगरौली में चार नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,182 हो गई है, जबकि भोपाल में 1,303, उज्जैन में 601, जबलपुर में 213, खरगोन में 119, धार में 114, ग्वालियर 117, रायसेन में 68, खंडवा में 232, बुरहानपुर में 293, मंदसौर में 90, देवास में 83, होशंगाबाद में 37, नीमच में 90, बड़वानी में 41, मुरैना में 85, भिण्ड में 51, सागर 86, रतलाम में 31, रीवा में 30, डिण्डोरी में 16 और सिंगरौली में कोविड-19 के मामलों की संख्या 11 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 50 जिलों में कोविड-19 के मामले पाए गए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here