कांग्रेस पार्टी ने शनिवार यानि 6 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड को छोड़कर किसानो की ओर से देशभर में किए जाने वाले चक्का जाम को अपना समर्थन दिया है। दरअसल बीते साल संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शनिवार को तीन घंटे के लिए अखिल भारतीय ‘चक्का जाम’ का आह्वान किया है। जिसको कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को अपना ‘अहंकार छोड़कर तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा करनी चाहिए।
कांग्रेस छह फरवरी को किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे चक्का जाम का समर्थन करेगी। 

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन का पूर्ण रुप से समर्थन करती रही है। कांग्रेस केन्द्र सरकार से एक बार फिर अनुरोध करती है कि वह अहंकार को त्याग दे और किसानों की जायज मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा करे।”

इसी रफ्तार से लगते रहे कोरोना के टीके तो जिंदगी को पटरी पर लौटने में लगेंगे 7 साल

वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान संगठनों द्वारा 6 फरवरी, 2021 यानी शनिवार को राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के तीन घंटे के घोषित देशव्यापी अहिंसक और शांतिपूर्ण चक्का जाम का समर्थन करेगी।

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस को किए गए ट्रैक्टर मार्च के बाद यह किसानों की ओर से किया जाने वाला पहला बड़ा इवेंट है। हालांकि दिल्ली में हुए ट्रैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई थी, लेकिन किसान संगठनों ने वादा किया है कि यह चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा। इसके मद्देनजर दिल्ली के बाहर दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here