Sun, 24 May 2020 08:19:02 (IST)

कोरोना वायरस LIVE अपडेट्सः केरल में स्कूलों का सैनिटाइजेशन शुरू

दुनियाभर में अब भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भारत (Coronavirus in india) में भी अब 5-6 हजार औसतन केस रोजाना सामने आ रहे हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि हमारा रिकवरी रेट काफी अच्छा है। भारत में अब तक 1,25,101 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 51,783 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अब तक कोरोना ने देश में 3,720 लोगों की जान ली है। कोरोना के हर लाइव अपडेट्स (Coronavirus Live Updates) के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

हाइलाइट्स

  • केरलः कोच्चि की जुमा मस्जिद इस बार ईद पर नमाजियों के लिए बंद रहेगी।
  • दिल्लीः ओखला सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां।
  • भारत में अब तक कोरोना के 1,25,101 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 51,783 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 3,720 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।

New Update

Sun, 24 May 2020 08:19:02 (IST)

दिल्ली के दरियागंज में फल विक्रेताओं का कहना है कि इस बार रमजान में वैसी चमक देखने को नहीं मिल रही है।

Sun, 24 May 2020 08:12:06 (IST)

जहां महाराष्ट्र सरकार ने अपने पुराने आदेश में अभी तक संशोधन नहीं किया है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा है कि अभी तक केंद्र ने इसे लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को पत्र लिखकर इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की मांग की है।

Sun, 24 May 2020 08:11:59 (IST)

कोरोना लॉकडाउन 4.0 के बीच केंद्र सरकार और गैर बीजेपी राज्यों में घरेलू उड़ानों को लेकर रार पैदा हो गया है। मोदी सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू करने की योजना बना ली है लेकिन छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकारें अभी इस पर राजी नहीं दिख रही हैं।

Sun, 24 May 2020 07:46:08 (IST)

केरलः कोच्चि की जुमा मस्जिद इस बार ईद पर नमाजियों के लिए बंद रहेगी।

Sun, 24 May 2020 07:45:10 (IST)

केरल के वायनाड में स्कूलों को सैनिटाइज किया जा रहा है। बता दें कि राज्य में 26 मई से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं होनी हैं।

Sun, 24 May 2020 07:43:42 (IST)

दिल्लीः ओखला सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां।

Sun, 24 May 2020 07:40:36 (IST)

रेलवे स्टेशन के काउंटर पर टिकट मिलना शुरू हो गया है। लोग टिकट लेने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहे हैं। तस्वीरें आगरा रेलवे स्टेशन की हैं।

Sun, 24 May 2020 07:37:34 (IST)

भारत में अब तक कोरोना के 1,25,101 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 51,783 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 3,720 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।

Sun, 24 May 2020 07:36:49 (IST)

नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस लाइव ब्लॉग में हम आपके लिए कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here