त्योहारों के इस सीजन में ग्राहकों का विश्वास अक्टूबर के महीने में सितंबर की अपेक्षा बढ़ा है। सोमवार को Ipsos India के द्वारा Primary Consumer Sentiment Index (PCSI) का एक आंकड़ा प्रकाशित किया, जोकि दर्शाता है कि सितंबर की तुलना में अक्टूबर में ग्राहकों का विश्वास 1.9 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि ताजा आंकड़ों में बेरोजगारी एक चिंता का विषय बनी हुई है।
किस आधार PCSI का डाटा होता है प्रकाशित
PCSI के आंकड़े लोकल इकोनाॅमिक्स, पर्सनल फाइनेंस की स्थिति, सेविंग और बड़ा निवेश करने के विश्वास पर निर्भर करता है। इसके अलावा इसमें चार सब इंडेक्स भी होते हैं। जिसमें वर्तमान स्थिति, उम्मीद निवेश और नौकरी शामिल है।
यह भी पढ़ेंः अलीगढ़ में प्याज 80 रुपये तो रीवा में 22 रुपये किलो, इस शहर में 226 रुपये पहुंचा एक लीटर सरसों का तेल
नौकरियों के प्रति विश्वास हुआ कम
चार सब इंडेक्स में तीन में सुधार साफ दिखाई दे रहे हैं। लेकिन एक इंडेक्स में अब भी नकारात्मकता झलक रही है। रिसर्च में प्रकाशित डाटा के अनुसार लोगों का नौकरियों पर से विश्वास कम हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार रोजगार सृजन को और प्रोत्साहन की जरूरत है।
PSCI के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार रोजगार सब इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि पर्सनल फाइनेंस के सब इंडेक्स में 4.2% की उछाल देखने को मिली है। वहीं, इनवेस्टमेंट के सब इंडेक्स में 3.8% और आर्थिक अपेक्षा के सब इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई है।







