अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर एक बार फिर पुराने रंग में दिखने लगे हैं। अडानी समूह की अधिकतर कंपनियां ग्रोथ कर रही हैं। बीते कुछ दिनों में ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में अपर सर्किट लग रहा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पावर का शेयर भाव अपर सर्किट लग गया। 

आपको यहां बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की 6 कंपनियां लिस्टेड हैं। ये 6 कंपनियां-अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट हैं। 

शुक्रवार को किस कंपनी का क्या शेयर भाव
अडानी एंटरप्राइजेज: 1506.60 (2.06 फीसदी की बढ़त)
अडानी पावर लिमिटेड : 89.40 रुपए (4.99 फीसदी की बढ़त)
अडानी टोटल गैस: 1318.70 रुपए (1.87 फीसदी की बढ़त)
अडानी ट्रांसमिशन:  1433.25 रुपए (5 फीसदी की बढ़त)
अडानी पोर्ट्स एंड सेज: 726.85 रुपए (0.74 फीसदी की बढ़त) 
अडानी ग्रीन एनर्जी: 1039.75 रुपए (0.88 फीसदी का नुकसान)

क्या है तेजी की वजह: अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी की कई वजह है। ग्रुप की कंपनियों की डील के अलावा समूह की ओर से दी गई सफाई भी है। बीते दिनों अडानी विल्मर के आईपीओ के स्थगन के बाद समूह ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी एफपीआई को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। 

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ सेबी कर रही है जांच, जानें क्या है मामला 

अडानी समूह के प्रवक्ता ने कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं कि ग्रुप का एफपीआई के साथ, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, कोई संबंध नहीं है। हालांकि, दुर्भाग्य से बार-बार इस मुद्दे को उठाकर निवेशकों को गुमराह किया जा रहा है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here