देश के बड़े अरबपतियों में शुमार गौतम अडानी के लिए शुक्रवार का दिन ठीक नहीं रहा। सिर्फ एक दिन के भीतर अडानी को 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक नुकसान के मामले में दुनिया के अरबपतियों में गौतम अडानी सबसे आगे हैं।

कितनी रह गई दौलत: गौतम अडानी की दौलत अब लुढ़क कर 78.1 बिलियन डॉलर पर आ गई है। बीते शुक्रवार को अडानी को कुल 12.4 बिलियन डॉलर या करीब 92 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अरबपतियों की सूची में अडानी 13वें स्थान पर हैं। 

मुकेश अंबानी से कितना पीछे: हाल ही में दौलत के मामले में मुकेश अंबानी के बेहद करीब पहुंचने के बाद गौतम अडानी अब काफी पीछे चले गए हैं। मुकेश अंबानी की दौलत 3.68 बिलियन डॉलर कम होने के बावजूद 91.1 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। अगर अडानी से तुलना करें तो दौलत में अब 13 बिलियन डॉलर का अंतर हो गया है। बता दें कि मुकेश अंबानी एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति हैं। 

शेयर बाजार में एंट्री के बाद पहली बार आए Paytm के नतीजे, रेवेन्यू 64 फीसदी बढ़ा

क्यों आई दौलत में गिरावट: दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार प्रभावित हुए हैं। भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड अडानी समूह की कुल 6 कंपनियों के स्टॉक में भी गिरावट देखने को मिली है। यही वजह है कि अडानी की संपत्ति कम हुई है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here