अडानी समूह और वेलस्पन एंटरप्राइजिज लिमिटेड के संयुक्त उद्यम को मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में आवंटित ब्लॉक में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। दोनों कंपनियों ने यह जानकारी दी है। अडानी वेलस्पन एक्सप्लोरेशन लिमिटेड (एडब्ल्यूईएल) ने कहा कि यह खोज नेल्प-सात में आवंटित ब्लाक एमबी-ओएसएन- 2005..2 में हुई है।

यह क्षेत्र 714.6 वर्ग किलोमीटर में फैला है और मुंबई अपतटीय इलाके के ताप्ती- दमण क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र में अन्य कंपनियों द्वारा पहले ही उत्पादन कार्य किया जा रहा है।

अडानी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने कहा कि यह गैस खोज भारत को गैस- आधारित अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य के और करीब ले जायेगी। उन्होंने ट्वीट किया,  कि भारत दुनिया का तीसरी बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। भारत के मौजूदा ऊर्जा उपयोग में प्राकृतिक गैस का हिस्सा छह प्रतिशत है। यह दुनिया में सबसे कम है। हम 2030 तक इसे तीन गुणा कर सकते हैं। हमारी मुंबई अपतटीय क्षेत्र में ताप्ती- दमण की खोज हमें इस लक्ष्य के और करीब ले जायेगी। एडब्ल्यूईएल को यह ब्लॉक नेल्प के सातवें दौर में मिला था।
 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here