अफगानिस्तान से एक और धमाके की खबर आ रही है। वहां की राजधानी वेस्ट काबुल के फुल-ई-खोस्क इलाके में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने बताया है कि इस विस्फोट में घायलों की संख्या 30 से ज्यादा है।
गृह मंत्रालय ने कहा कि आज के आत्मघाती हमलावर की एक ट्रेनिंग सेंटर के गार्ड्स ने पहचान कर ली थी और वेस्ट काबुल में उसके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही वह विस्फोट हो गया।
Interior Ministry says that the suicide bomber in today’s explosion was recognized by security guards of a training center in the west of Kabul and detonated his explosives before reaching its target: Afghanistan’s TOLOnews https://t.co/1gkItNG04z
— ANI (@ANI) October 24, 2020
ये भी पढ़ें: अफगानी आतंकियों को घाटी में भेजने की साजिश रच रहा पाकिस्तान







