कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में ‘संजीवनी’ साबित हो चुके कोविशील्ड और कोवैक्सीन को लेकर अच्छी खबर है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन के लिए सशर्त बाजार की मंजूरी दे दी है। लेकिन वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन फालो करनी होगी। हालांकि अभी इस पर फैसला आना बाकी है कि बाजार में इनकी क्या कीमत होगी? ये माना जा रहा है कि केंद्र सरकार कोविड-19 की इन दो प्रमुख खुराकों की बाजार में कीमत 275 रुपए कर सकती है। 

गुरुवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन के लिए सशर्त बाजार में मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से मिली खबरों के मुताबिक, हाल ही में हुई एक बैठक में दोनों प्रमुख टीकों की कीमतों की कैपिग पर चर्चा की गई थी। 

इकोनॉमिक्स टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, आपातकालीन उपयोग के लिए भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन की कीमत 1,200 रूपये प्रति खुराक रखी है, जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड की कीमत 780 रुपए रखी है। जहां वह इन वैक्सीन की कीमतों में ही 150 रूपये का सर्विस चार्ज वसूलते हैं। 

सरकार इन खुराकों को थोक बाजार में 205 रुपए में खरीद रही है। लेकिन इनकी बाजार में क्या कीमत होगी इस पर फैसला आना बाकी है। वहीं कीमतों में उचित सामंजस्य बनाए रखने के लिए सरकार कंपनी को वैक्सीन पर 150 रूपये की सर्विस चार्ज की अनुमति दे सकती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here