मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे देश के 200 बड़े और छोटे शहरों में अब मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने JioMart ब्रांड के तहत सेवा दे रही है। बता दें  जियोमार्ट देश की बड़ी ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट से मुकाबला करेगी। लॉकडाउन के बीच ही Amazon इंडिया ने ‘लोकल शॉप्स ऑन अमेजॉन’ प्रोग्राम लॉन्च किया है। 

दरअसल रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स ने देश के करोड़ों उपभोक्ताओं को हासिल करने के लिए अलग तरह मॉडल बनाया है। इसके तहत कंपनी ने किसी बड़े स्टोर खोलने या सप्लायर को जोड़ने की जगह देश के करीब 7 करोड़ खुदरा दुकानदारों को जोड़ने की योजना बनाई है। जियोमार्ट ने ऐसे छोटे-छोटे दुकानदारों को व्हाट्सऐप के माध्यम से जोड़ने की योजना बनाई है। यही वजह है कि अब कंपनी बड़े शहरों के साथ मैसुरु, बठिंडा और देहरादून जैसे छोटे शहरों में भी सर्विस दे रही है। 

ऑनलाइन ग्रॉसरी ऑर्डर में तेजी

Reliance Retail के ग्रॉसरी बिजनेस के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर दामोदर मल्ल ने ट्वीट कर कहा है, ”JioMart अब 200 से अधिक शहरों में डिलिवरी कर रहा है।” JioMart ने पिछले महीने मुंबई के आसपास के तीन इलाकों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सर्विस शुरू किया था। वहीं Credit Suisse ने कहा है, ”देशभर में JioMart को शुरू किए जाने से ग्राहकों को पहले से मौजूद कंपनियों का एक विकल्प मिलेगा। लोग स्टोर पर कम जा रहे हैं इस वजह से ऑनलाइन ग्रॉसरी ऑर्डर में तेजी आई है।” 

यह भी पढ़ें:  जियो प्लैटफॉर्म्स में अब केकेआर करेगा 11367 करोड़ रुपए निवेश, एक महीने में 5वां बड़ा निवेश

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक अप्रैल में D-Mart की आमदनी में सालाना आधार पर 45 फीसद की कमी दर्ज की गई क्योंकि कंपनी के करीब 50 फीसद स्टोर बंद रहे या बहुत सीमित समय के लिए खुले। ऐसे में ऑनलाइन ऑर्डर से ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री में कमी को कुछ हद तक पाटा जा सकता है।  CLSA ने कहा है कि अभी JioMart रिलायंस के ऑफलाइन ग्रॉसरी सप्लाई चेन का इस्तेमाल करते हुए लोगों तक सामान डिलिवर करेगी। 

इनपुट : पीटीआई





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here