सेना तथा अर्द्धसैन्य बलों के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) लाभार्थी अब घर बैठे कार, टेलीविजन, फ्रिज आदि ऑनलाइन खरीद सकेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को  इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल afd.csdindia.gov.in लॉन्च किया। इससे सेना और अर्द्धसैन्य बलों के 45 लाख मौजूदा एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी लाभांवित होंगे। पोर्टल पर ‘अगेंस्ट फर्म डिमांड’ की श्रेणी में आने वाले उत्पाद जैसे कार, मोटरसाइकिल, वाशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज आदि की खरीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Latest: सोना-चांदी फिर हुए सस्ता, जानें आज का रेट

 राजनाथ ने कहा कि यह परियोजना डिजिटल इंडिया के अनुरूप है। उन्होंने पोर्टल की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए परियोजना की पूरी टीम की तारीफ की। इस मौके पर आयोजित एक वचुर्अल कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, नौ सेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया और रक्षा सचिव अजय कुमार भी मौजूद थे। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here