रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर आज सुबह 10 बजे सम्बोधित करेंगे। उनकी यह स्पीच पहले से तय नहीं थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की है। आरबीआई के अनुसार शशिकान्त दास 5 मई की सुबह 10 बजे अपना सम्बोधन देंगे।
Watch out for the address by RBI Governor @DasShaktikanta at 10:00 am today, May 05, 2021.
YouTube: https://t.co/QPLkdTkKve#rbitoday #rbigovernor
— ReserveBankOfIndia (@RBI) May 5, 2021
देश इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। अलग-अलग प्रदेशों में लाॅकडाउन की वजह से इंडस्ट्रीज पर बुरा प्रभाव पड़ा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आरबीआई गर्वनर शशिकान्त दास कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
मंगलवार को महज एक दिन में 3 लाख 82 हजार से अधिक केस सामने आए, जो सोमवार की तुलना में करीब 28 हजार केस अधिक हैं। बता दें कि भारत में कोविड-19 के मामले दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं और महज 15 दिनों में संक्रमण के 50 लाख से अधिक मामले आए हैं।







