नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हाल ही में 14 जून को अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनके पिता ने सुशांत की मौत के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने बेटे के बारे में बात की है. एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सुशांत की मौत के बाद अभिनेत्री कृति सेनन ने उनसे मुलाकात की थी.

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने गुरुवार को एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को एक साक्षात्कार दिया. जहां उन्होंने अपने बेटे, उसकी इच्छाओं, उसके बचपन और उसकी शादी की योजना के बारे में बात की है. सुशांत के पिता का कहना है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, रणवीर शौरी और कई अन्य लोग श्मशान पहुंचे थे.

केके सिंह का कहना है कि कृति सेनन ने ही आकर व्यक्तिगत रूप से उनसे बात की थी. केके सिंह ने कहा “आए तो बहुत लोग थे, लेकिन हमसे सिर्फ कृति सेनन मिली थी. उसने साथ में बैठकर बात भी की थी. हम तो बात नहीं कर पाए, लेकिन वो जो बोल रही थी हम सुन रहे थे.”

केके सिंह का कहना है कि कृति ने उनसे कहा था कि सुशांत एक बहुत ही प्यारा लड़का था. इसके साथ ही उनका कहना था कि काफी लोग मिलने आए थे. कोरोना के कारण सभी ने मास्क पहना हुआ था, इसलिए वह किसी को पहचान नहीं पाए.

सुशांत के पिता ने यह भी खुलासा किया कि उनका बेटा बिहार के लिए बहुत कुछ करना चाहता था. उनका कहना है कि वह बिहार में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि का निर्माण करना चाहता था. वहीं दुर्भाग्य से उन इच्छाओं को पूरा करने का समय नहीं रहा.

यह भी पढ़ेंः

सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे तेजस्वी और तेजप्रताप, फिल्म सिटी में नाम जोड़ने की मांग

Video: गोविंदा के बेटे का हुआ एक्सीडेंट, मौके पर पहुंचे गोविंदा ने किया ये काम



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here