पश्चिम बंगाल का ‘रण’ जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोलकाता में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। इस दौरान बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह कोलकाता में पार्टी कार्यालय से घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि घोषणापत्र की जगह हमने ‘संकल्प पत्र’ नाम देना उचित समझा है। क्योंकि ये एक संकल्प है कि हम आगे कैसे सोनार बांग्ला बनाएंगे। पश्चिम बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को कैसे पूरा करेंगे।
Home Minister and BJP leader Amit Shah releases BJP’s manifesto for #WestBengalElection2021 pic.twitter.com/XS2dVj0hzl
— ANI (@ANI) March 21, 2021
आपको बता दें कि इससे पहले आज बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की। इस दौरान बीजेपी के दोनों ही नेताओं ने ‘सोनार बांग्ला’ के पार्टी के नारे को दोहराया।







