केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि यह सरकार ‘लो और ऑर्डर करो’ की नीति पर काम कर रही है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का भी हवाला दिया। अमित शाह ने कहाकि भाजपा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार नहीं गिराएगी, बल्कि 2023 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

गहलोत के दावे को बताया गलत
अमित शाह ने कहाकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यह कहते हैं कि भाजपा हमारी सरकार गिराना चाहती है जबकि सरकार के लोग ही भाग रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस की सरकार कोई नहीं गिरा रहा है। भाजपा ऐसा काम कभी नहीं करेगी तथा चुनाव में जनता के सामने जाकर प्रचण्ड बहुमत हासिल करेगी। राम मंदिर की चर्चा करते हुए श्री शाह ने कहा कि यह नब्बे के दशक से यह मांग चलती रही। लेकिन जब पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार दुबारा केन्द्र में बनी तब राम मंदिर निर्माण का काम शुरू किया गया। अगले दो वर्ष में भव्य राममंदिर का सपना पूरा हो जायेगा। 

गिनाए क्राइम संबंधी आंकड़े 
अमित शाह आज यहां भाजपा द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राज्य में कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह सरकार ‘लो और ऑर्डर करो’ की नीति पर काम कर रही है। अपराध रोकने पर ध्यान नहीं देने की वजह से लूट के मामलों में 40 प्रतिशत, अपहरण में 25 , बलात्कार में 21, दलित अत्याचार में 42 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार गरीबों को कोई सुविधा नहीं दे रही। इन्होंने वसुंधरा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया या तोड़-मरोड़ दिया। 

कहा-सीएम को अपनी तिजोरी प्रिय है
केंद्रीय गृहमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी तिजोरी प्रिय है। केन्द्र और भाजपा शासित प्रदेश सरकारों में पेट्रोल के दाम घटा दिए लेकिन राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने गहलोत को पेट्रोल डीजल की दरों में कटौती का सुझाव देते हुए कहा कि ऐसा नहीं किया तो जनता राह देखकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव में बेरोजगारी भत्ता देने तथा किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन ये दोनों वादे पूरे नहीं किए। यह पार्टी झूठे वादे करके सरकार में आई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर में कहा था किसानों के कर्जे दस दिन में माफ कर देंगे लेकिन नहीं किया जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 करोड़ किसानों के कर्जे माफ किये।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here