अमेरिकी फुटबॉल लीग में किसान आंदोलन और उस पर रिहाना के ट्वीट को दिखाने वाले विज्ञापन के लिए बड़ी रकम खर्च हुई थी। ऐसे में यह सवाल हर किसी के जेहन में था कि अमेरिकी फुटबॉल लीग ‘सुपर बाउल 2021’ में विज्ञापन को दिखाने के लिए फंडिंग कहां से हुई थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अमेरिकी बैंकर राज सोढ़ी लायने और उनकी दोस्तों ने विज्ञापन को तैयार किया था। 30 सेकेंड के इस ऐड को नेशनल फुटबॉल लीग की शुरुआत से ठीक पहले प्ले किया गया था। 100 मिलियन से ज्यादा दर्शकों को जोड़ने वाली इस लीग में ऐड को प्ले करने के लिए रकम की क्राउडफंडिंग की गई थी।

राज सोढ़ी लायने ने इस ऐड के बारे में बताया है कि उनकी प्लानिंग 8,52,000 अमेरिकी डॉलर जुटाने की थी ताकि अमेरिका के प्रमुख 43 शहरों में विज्ञापन को दिखाया जा सके। लेकिन हम लेट हो गए थे और फिर हमें 10,000 अमेरिकी डॉलर के साथ फुटबॉल लीग को विज्ञापन देना था। इसके लिए हमने ‘GoFundMe’ नाम से क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म तैयार किया था। इसके जरिए एक ही दिन में 11,123 अमेरिकी डॉलर की रकम जुटाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक विज्ञपान के लिए 10,000 अमेरिकी डॉलर की ही जरूरत थी और बची हुई रकम को नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन ‘Seva For Everyone’ को डोनेट कर दिया गया था।

इस विज्ञापन में भारत में चल रहे किसान आंदोलन की तस्वीरों को दिखाया गया था। इसके अलावा अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना का ट्वीट भी दिखाया गया था। इस वीडियो को अमेरिका में रह रहे शार सिंह ने तैयार किया था। विज्ञापन के प्रसारण के बाद प्रोड्यूसर की ओर से इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया था। इस ऐड को लेकर काफी विवाद हुआ था और भारत में इस पर सवाल भी खड़े हुए थे। इस विज्ञापन में फ्रेंसों के मेयर की ओर से जारी किया गया एक संदेश भी दिखाया गया था। बता दें कि फ्रेंसो काउंटी अमेरिकी में कृषि के लिए मशहूर है और यहां तमाम कृषि उत्पादों का उत्पादन किया जाता है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here