वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की लड़ाई अब कोर्ट में पहुंच गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने मिशिगन में पोस्टल बैलेट की गिनती रुकवाने के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही कह चुके थे कि वोटों की गिनती में किसी भी तरह की आशंका होने पर वह कोर्ट का रुख करेंगे. वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भी कहा है कि अगर ट्रंप वोटों की गिनती को रोकने की कोशिश करने के लिए अदालत जातें है तो हमारे पास कानूनी टीमें हैं जो विरोध करने के लिए तैयार हैं.

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, मिशिगन में अब तक 96 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है. जो बाइडेन यहां 25,71,602 (49.4%) वोट मिले हैं. ट्रंप ने उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. ट्रंप को यहां 25, 56,469 (49.1%) वोट मिले हैं. दोनों उम्मीदवारों के बीच बस कुछ ही हजार वोटों का अंतर है जबकि यहां मतगणना बाकी है. मिशिगन में 16 इलेक्टोरल वोट हैं.

ताजा आंकड़ों के अनुसार जो बाइडेन को 237 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं जबकि ट्रंप को 213. राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 270 या उससे ज्यादा इलेक्टोरल वोट लाना होगा.

बाइडेन ने ओबामा को छोड़ा पीछे

ताजा आंकड़ों के मुताबिक बाइडन ने मिशिगन, नेवादा और विस्कॉन्सिन में बढ़त हासिल की, जबकि ट्रंप जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और पेंसिल्वेनिया में आगे है. लेकिन राज्य चुनाव अधिकारियों ने आगाह किया कि कुछ राज्यों में कई हजार वोटों की गिनती रहती है जो नतीजों को किसी के भी पक्ष में पलट सकते हैं.

इन राज्यों में फंसा है पेंच

जो बाइडेन अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन चुके हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले. उन्होंने ओबामा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. अमेरिकी चुनाव 2008 में ओबामा को 69,498,516 वोट मिले थे. ओबामा शासनकाल में उप राष्ट्रपति रह चुके बाइडेन ने अब तक रिकॉर्ड 69,589,840 वोट (50.2 प्रतिशत) हासिल कर लिए हैं. अभी लाखों वोटों की गिनती बाकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 66,706,923 वोट (48.1 प्रतिशत) मिले हैं. संभव है कि ट्रंप भी ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

ये भी पढ़ें-

US Election Result: बाइडेन ने ओबामा को छोड़ा पीछे, अमेरिकी इतिहास में पहली बार मिले इतने वोट

Trump vs Biden: विदेश सचिव ने कहा, ‘अमेरिकी चुनाव में कोई भी जीते, भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here