प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात की है। उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। अमेरिकी राष्ट्रपति से बात करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की, प्राथमिकताएं साझा कीं, जलवायु परिवर्तन के संबंध में सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए।
पीएम मोदी ने आगे कहा अमेरिकी राष्ट्रपति और मैं हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे बाहर शांति, सुरक्षा के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। बता दें कि बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला मौका है जब पीएम मोदी और उनके बीच बातचीत हुई है।
Spoke to @POTUS @JoeBiden and conveyed my best wishes for his success. We discussed regional issues and our shared priorities. We also agreed to further our co-operation against climate change.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2021







