डी-मार्ट नाम से रिटेल मार्केट चेन चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड को बड़ा मुनाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 417.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने बीएसई को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 198.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बता दें कि डी-मार्ट, राधाकिशन दमानी की कंपनी है। दमानी देश के 5वें सबसे अमीर अरबपति हैं।   
 
आय में 46.79 प्रतिशत का इजाफा: एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी आय 46.79 प्रतिशत बढ़कर 7,788.94 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,306.20 करोड़ रुपये थी। वही तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 43.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,248.74 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 5,046.69 करोड़ रुपये था।

15 साल में 5 करोड़ रुपए का इंतजाम, निवेश का ये है जबरदस्त तरीका

कंपनी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में उसकी कुल आय 12,972 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9,189 करोड़ रुपये थी।” वही एकल आधार पर एवेन्यू सुपरमार्ट्स की परिचालन आय समीक्षाहीन तिमाही के दौरान 46.6 प्रतिशत बढ़कर 7,649.64 करोड़ रुपये हो गई। यह वित्त वर्ष 2020-21 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5,218.15 करोड़ रुपये थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here