Armaan Kohli In NCB Custody: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेता अरमान कोहली को मुंबई की एक अदालत ने एक सितंबर तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कस्टडी में भेज दिया है. अरमान कोहली के मुंबई स्थित घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी, जिसमें उनके घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई. ड्रग्स मिलने के बाद एजेंसी ने उनसे पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया था.
दो ड्रग पेडलर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
अरमान कोहली की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ने अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है. आज एजेंसी ने मुंबई के जुहू इलाके में छापेमारी की और दो ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया. दोनों पेडलर को एनसीबी ने एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया.
आपको बता दें कि अरमान कोहली ने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है और टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के भी प्रतिभागी रहे हैं.
राज की बातः तालिबान ने रखी भारत के सामने मान्यता देने की मांग, जानें क्या है देश का रुख







