अगर आपके पास मुफ्त कोविड-19 टेस्ट यानी कोरोना की फ्री जांच के लिए कोई मेल आता है तो सावधान हो जाएं। यह मेल आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है। कोरोना महामारी के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए लोगों को लाखों का चूना लगाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर CBI भी लोगों को अलर्ट कर चुकी है। अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब एक और सरकारी बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर साइबर अटैक के बारे में चेतावनी जारी की है। बता दें भारत सरकार ने भी एडवायजरी जारी कर बड़े साइबर अटैक की आशंका जताते हुए आम लोगों और संस्थानों को चेताया था।

 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट और मैसेज के जरिये ग्राहकों से कहा, ‘हमारी जानकारी में आया है कि देश के कई शहरों में बड़ा साइबर हमला होने वाला है। आप अपने पास मुफ्त कोविड-19 टेस्टिंग को लेकर ईमेल एड्रेस ncov2019@gov.in से आने वाली किसी भी ईमेल को क्लिक न करें।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया है कि हैकर्सने 20 लाख भारतीयों के ई-मेल एड्रेस हासिल कर लिए हैं। वे उन्‍हें फ्री कोरोना टेस्ट के नाम पर ई-मेल भेजकर उनकी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हैकर्स के निशाने पर खासतौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद के लोग हैं। हैकर्स की ओर से ncov2019@gov.in से भेजे गए ई-मेल को क्लिक करने पर यूजर किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद इस फर्जी वेबसाइट पर निजी या बैंक अकाउंट की जानकारी देते ही उनका अकाउंट खाली हो जाता है। बता दें जब यूजर हैकर्स को अपनी निजी जानकारी दे देता है तो उन्‍हें उनके बैंक अकाउंट का एक्‍सेस हासिल करने में आसानी हो जाती है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here