सिंगर राहुल वैद्य और एक्टर अली गोनी की दोस्ती ‘बिग बॉस 14’ में बखूबी देखने को मिली। घर से बाहर आने के बाद दोनों ने वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे से बात की। अली गोनी और राहुल वैद्य का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अली गोनी कहते नजर आ रहे हैं कि जल्दी से मुझे चाचू बना दे, मुंबई में भी मेरे पास खेलने के लिए बच्चे हों।
इस पर सिंगर रिप्लाई करते हैं और कहते हैं कि भाई, दिशा परमार न तो मुझे पापा बनाने वाली है और न तुझे चाचू, वह इन चीजों में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती।
मालूम हो कि अली गोनी हाल ही में कश्मीर से अपने परिवार संग वेकेशन एंजॉय कर वापस मुंबई लौटे हैं। वहीं, दिशा परमार संग राहुल वैद्य वेकेशन से वापस आए हैं। हालांकि, दोनों आखिर गए कहां थे, यह अभी तक नहीं पता चल पाया है।
जैस्मीन भसीन ने पूछा- मेरा मुंह गोल है? अली गोनी बोले- नहीं तू मोटी नहीं है, कैमरा खराब है
काम्या पंजाबी ने पहली शादी को लेकर की बात, बोलीं- मैं खुश नहीं थी, चीजें बस झेलती रही
इससे पहले अली गोनी का जैस्मीन भसीन संग एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह जैस्मीन को कहते नजर आ रहे थे कि तू मोटी नहीं, कैमरा ही खराब है। इसके अलावा दोनों हाल ही में टोनी कक्कड़ के एक गाने में साथ नजर आए हैं। फैन्स को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई है।







