सांकेतिक तस्‍वीर
हाइलाइट्स

  • छत गिरने से दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत, कांस्टेबल घायल
  • किराएदारों के सत्यापन अभियान के तहत एक इमारत में गए थे दोनों
  • राम बाग रोड पर एक इमारत की तीसरी मंजिल पर हो रहा था अवैध निर्माण
  • अस्‍पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिए गए एएसआई, पुलिस ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली

दिल्‍ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) की बुधवार को एक हादसे में मौत हो गई। एएसआई किराएदारों के सत्यापन अभियान के तहत उत्तर दिल्ली में एक इमारत में गए थे। उसी दौरान मकान की छत गिर गई। इस घटना में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर भर में किरायेदार सत्यापन अभियान चला रही है।

अवैध निर्माण की जांच करने गए थे

बाड़ा हिंदू राव थाने में तैनात एएसआई जाकिर हुसैन (49) और कांस्टेबल दीपू (42) इसी अभियान के सिलसिले में राम बाग रोड गए थे। वे सुबह करीब 10.20 बजे एक इमारत में पहुंचे और देखा कि उसके तीसरे तल पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। वे दोनों इसकी जांच और तस्वीरें लेने के लिए तीसरी मंजिल पर पहुंचे। वे जिस छत पर खड़े थे, वह नीचे धंस गयी और दोनों नीचे गिर गए। इस घटना में दीपू को मामूली चोट आयी है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से हुसैन को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दिल्‍ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मरीज

27 साल से थे दिल्‍ली पुलिस के साथ

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने कहा कि हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 288 और 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि हुसैन 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे। वह उत्तर प्रदेश मे मेरठ जिले के गनवारा गांव के निवासी थे। वह यहां अपनी पत्नी, दो बेटों और एक बेटी के साथ वजीराबाद में रहते थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here