Assam Boat Collision: असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को दो नाव के बीच टक्कर होने के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों नाव में करीब 100 लोग सवार थे. नाव हादसा की खबर पर राज्य के मुख्यमंत्री ने दुख जताया और फौरन रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जोरहाट में निमती के नजदीक हुए नाव हादसे की पुष्टि करते हुए इसे दुखद घटना करार दिया. उन्होंने कहा- राज्य के मंत्री बिमल बोराह से कहा गया है कि वे फौरन घटनास्थल पर जाएं. उन्होंने आगे कहा मैं भी कल निमती घाट जाऊंगा.
असम सीएम ने कहा कि मजूली और जोरहाट प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे राष्ट्रीय आपदा राहत बल (National Disaster Relief Force) और राज्य आपदा राहत बल (State Disaster Relief Force) की मदद से अपना रेस्क्यू मिशन को तेज करे.
I am pained at the tragic boat accident near Nimati Ghat, Jorhat.
Directed Majuli & Jorhat admin to undertake rescue mission expeditiously with help of @NDRFHQ & SDRF. Advising Min @BimalBorahbjp to immediately rush to the accident site. I’ll also visit Nimati Ghat tomorrow.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 8, 2021
ये भी पढ़ें:
Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने गेहूं समेत 6 रबी फसलों पर बढ़ाई MSP, जानें नई दर क्या है?







